jhansi weather update People are facing problems due to heavy rain in Jhansi for last 24 hours

झांसी में जोरदार बारिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झांसी में मानसून का सीजन 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। लेकिन, इस बार जून और जुलाई सूखे ही गुजर गए थे। अगस्त में भी कम बारिश हुई थी। लेकिन, मानसूनी सीजन के आखिरी पड़ाव पर मूसलाधार बारिश हो रही है।

Trending Videos

पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त बना हुआ है। जगह-जगह जलभराव हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, नदियां अपने पूरे वेग से बह रहीं हैं। बांध भी लबालब भर चुके हैं।

बारिश बनी बाधा

मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश ने सड़क से लेकर रेल यातायात सब जगह जनजीवन प्रभावित किया है। बुधवार को बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी दिखाई दिया, जहां बारिश के चलते रेल की रफ्तार भी सुस्त हो गई। पहले से लेट चल रहीं ट्रेनें और लेट हो गईं। इससे अपनी ट्रेन का इंताजर कर रहे यात्री भी परेशान रहे।

ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

बुधवार को मंडल के कई रेलखंड में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। खासकर ललितपुर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रात से हो रही बारिश के चलते ट्रैक पर पानी आ गया। इससे रेलवे को एहतियातन ट्रेनों की गति कम करनी पड़ी। वहीं, ट्रैक पर फिसलन होने के चलते भी रफ्तार पर असर देखने को मिल रहा है।

इन ट्रेनों पर पड़ा असर

बुधवार को छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति 6 घंटे, यशवंतपुर संपर्क क्रांति  2 घंटे, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 2 घंटे, चेन्नई दूरंतो 4 घंटे, जबलपुर-कटरा 4 घंटे, जबलपुर-कटरा स्पेशल 4 घंटे, मंगला एक्सप्रेस 3 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस 50 मिनट, कटरा-जबलपुर स्पेशल 7 घंटे, अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 8 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 2 घंटे और 

सचखंड 2 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। ऐसे में जिन यात्रियों को झांसी से ट्रेन पकड़नी थी, उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-ललितपुर रेलमार्ग पर कुछ खंड ऐसा है, जहां बारिश का पानी गहराई होने के चलते भर जाता है, लेकिन इससे रेल संचालन पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *