{“_id”:”66e593288e3e2b31e0072919″,”slug”:”fear-of-accident-due-to-dilapidated-culvert-demonstration-lucknow-news-c-13-1-lko1029-873273-2024-09-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: जर्जर पुलिया से हादसे की आशंका, प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जर्जर पुलिया को लेकर विरोध करते लोग।
लखनऊ। कृष्णानगर थानाक्षेत्र के कानपुर रोड स्थित सरोजनीनगर प्रथम वार्ड से गुजरने वाली नहर पर बनी रामदास खेड़ा की पुलिया जर्जर हो चुकी है। यह बड़े हादसे को दावत दे रही है। इसकी मरम्मत न होने से नाराज पंडित खेड़ा के लोगों ने शनिवार को सिंचाई विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पंडित खेड़ा के विनीत मिश्रा, अनुपम शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, एसएन तिवारी, रोहित, जेपी मिश्रा, आशीष पांडेय आदि ने बताया कि इस पुलिया से कृष्णानगर, विजय नगर, अलीनगर सुनहरा, कानपुर रोड की ओर से पारा, रामदास खेड़ा, पंडित खेड़ा की तरफ आवागमन रहता है। स्कूली बच्चे भी इसका इस्तेमाल करते हैं। केसरीखेड़ा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनना शुरू होने से वहां से गुजरने वाले इस पुलिया से आने-जाने लगे। इससे पुलिया के दोनों तरफ की दीवारें टूट चुकी हैं और यह कभी भी नहर में समा सकती है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय नेताओं से लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों तक से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई।
