संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:47 AM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”66ede68075863095d1030b69″,”slug”:”arrested-for-posting-obscene-religious-comments-on-facebook-orai-news-c-224-1-ka11004-119932-2024-09-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: फेसबुक पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने में गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:47 AM IST

उरई। एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी की थी, इससे आक्रोशित विशेष समुदाय के लोगों ने गुरुवार रात युवक पर कार्रवाई की मांग पर कोतवाली में हंगामा किया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन पहले संजय नाम के युवक ने फेसबुक में अभद्र धार्मिक टिप्पणी की थी। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भड़क रहा था। गुरुवार रात कोतवाली के बाहर पांच सौ से अधिक लोगों ने हंगामा कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर सीओ कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। शहर के मोहल्ला बघौरा निवासी सैय्यद अनस हाकिमी की तहरीर पर पुलिस ने लहारियापुरवा निवासी युवक संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ उमेश पांडेय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है।