संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 21 Sep 2024 03:15 AM IST

इकौना (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र इकौना के ग्राम अवधूत नगर निवासी एक युवक बृहस्पतिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव स्थित नहर के सायफान में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।

Trending Videos

अवधूत नगर निवासी दुख भंजन पांडेय (30) बृहस्पतिवार शाम घर से टहलने निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। देर रात तक उसके न लौटने पर पत्नी प्रेम कुमारी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों सहित रिश्तेदारों को दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू की।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों को गांव के निकट स्थित नहर के सायफन में एक युवक का शव फंसा दिखा। मौके पर पहुंची प्रेम कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी पहचान करते हुए इकौना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया व पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।

इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष इकौना अश्वनी कुमार दूबे ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *