{“_id”:”66edea1c7bc072f6af05fbc6″,”slug”:”sp-removed-four-people-including-sog-incharge-orai-news-c-224-1-ka11004-119928-2024-09-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: एसपी ने एसओजी प्रभारी सहित चार को हटाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:03 AM IST

उरई। एसपी ने कार्य में शिथिलता पर प्रभारी सहित चार को एसओजी से हटा दिया। गुरुवार को रामपुरा थाना प्रभारी सहित तीन को निलंबित कर दिया था। उनकी जुए में संलिप्तता पाई गई थी। गुरुवार को फिर से कार्रवाई होने से विभाग में खलबली मची है। एसओजी प्रभारी सतीश कुशवाहा को बनाया गया है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर में मंगलवार देर शाम एक घर से पुलिस ने छापा मारकर 17 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था। तलाशी में उनके पास से पुलिस को पांच लाख रुपये मिले थे, लेकिन चर्चा थी कि जुआ की रकम बरामदगी से कहीं अधिक थी। जिस पर एसपी ने जब इसकी सीओ स्तर से जांच कराई तो पता चला कि रामपुरा में तैनात सिपाही की जुए में संलिप्तता थी। जिस पर एसपी ने दो सिपाहियों सहित थानाध्यक्ष को कार्य में लापरवाही पर निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की भी बात की थी।
इसके बाद शुक्रवार को एसपी डॉ.दुर्गेश कुमार ने एसओजी प्रभारी एसओजी प्रभारी मोहित यादव को प्रभार से हटा दिया है। साथ ही टीम के सदस्य आकाश जैन, आकाश कुमार व रवि भदौरिया को भी एसओजी टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि एसपी का कहना है कि कार्य में शिथिलता बरतने पर इन लोगों पर कार्रवाई हुई है। रामपुरा प्रकरण से कोई संबंध नहीं है।
