सन् 1990 में जो लोग हिंदुओं से कश्मीर खाली करने की बात करते थे, आज उनका पता नहीं है। धन्यवाद करो मोदी का जो बांग्लादेश के हिंदुओं को बचा लिया नहीं तो वहां से हिंदुओं का नामोनिशान मिट जाता। यह बात उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एक कार्यक्रम में कही।
जिले के कुसमिलिया गांव में पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि याद करो सन् 1990 को जब माइक से हिंदुओं को कश्मीर खाली करने का हुक्म दिया जाता था और बहन बेटियों को घर में यातनाएं दी जाती थी। धन्य हो आप लोग जो मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने अपने देश को तो छोड़ो दूसरे देश के हिंदुओं की भी रक्षा की और बांग्लादेश से हिंदुओं को बचा लिया।
