{“_id”:”66f0af1b22c686cd6908af0b”,”slug”:”six-out-of-eight-chcs-in-the-district-received-the-rejuvenation-award-orai-news-c-224-1-ka11004-120016-2024-09-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: जिले की आठ में छह सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:28 AM IST

उरई। कायाकल्प अवार्ड योजना में जिले की छह सीएचसी चुनी गई है। इसमें कदौरा सीएचसी जिले में अव्वल आई है। कदौरा सीएचसी को सबसे ज्यादा 83.57 अंक मिले हैं। कोंच सीएचसी 75.86 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान पर रही। रामपुरा सीएचसी को 74.7 अंक मिले है। जालौन व माधौगढ़ सीएचसी को 72 प्रतिशत अंक हासिल हुए है। जबकि डकोर सीएचसी को 71 प्रतिशत अंक मिले है। इन सभी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।
बता दें कि कायाकल्प अवार्ड योजना में प्रदेश भर की 425 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चुनी गई हैं। इसमें जालौन जिले की आठ में से छह सीएचसी चुनी गई हैं। चुनी गई सीएचसी को पुरस्कार स्वरूप एक एक लाख रुपये दिए जाएंगे। यहां खास बात यह है कि कभी प्रदेश स्तर पर चुनी गई नदीगांव सीएचसी को इस योजना में सांत्वना पुरस्कार तक नहीं मिला है।
जबकि कालपी सीएचसी मानक पर खरी नहीं उतरी। इस कारण इस अवार्ड योजना में भागीदारी नहीं कर पाई थी। कायाकल्प के जनपदीय परामर्शदाता डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि जिले की छह सीएचसी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इन एक लाख रुपये में 75 फीसदी धनराशि अस्पताल के रखरखाव के लिए खर्च की जाएगी। जबकि 25 प्रतिशत धनराशि स्टाफ को प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी।
