झांसी- एयर वेटरन एसोसिएशन झांसी के तत्वाधान में झांसी में रहने वाले पूर्व वायु सैनिकों की बैठक सरंक्षक, संस्थापक ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर एसएस प्रसाद एवम सार्जेंट देवेश खरे के मार्गदर्शन मैं संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य 92वें वायुसेना दिवस के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श करना। सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि आगामी 8 अक्टूबर 2024 को 92वें वायुसेना दिवस को धूम धाम से झांसी में मनाया जायेगा । यह कार्यक्रम एक विशेष होटल हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें झांसी क्षेत्र के सभी पूर्व वायु सैनिक एवम मातृ शक्ति शामिल होंगे।
सामान्यतः सभी पूर्व वायु सैनिकों को नजदीकी वायुसेना स्टेशन द्वारा वायु सेना दिवस के उपलक्ष पर आमंत्रित किया जाता है, लेकिन झांसी के लिए नजदीकी वायुसेना स्टेशन ग्वालियर है, जो कि 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। इसलिए, इस समारोह का आयोजन झांसी में होटल में स्वतः योगदान के आधार पर करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि कैसे पूर्व वायु सैनिक स्थानीय प्रशासन को कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं। हम सभी मिलकर इस विशेष दिन को यादगार बनाएंगे।
इस मौके पर एयर वेटरन एसोसिएशन के अध्यक्ष सार्जेंट प्रदीप सक्सेना, सचिव अतुल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, के,एन मालवीय, हसीर अहमद, आरबीएस तोमर, ओमप्रकाश, मोहम्मद शाहिद,हरी राम, राजकमल श्रीवास्तव, आशुतोष खरे, श्याम प्रकाश शर्मा, कमल सोलंकी, राकेश खरे,राज कमल श्रीवास्तव, इत्यादि पूर्व वायु सैनिक उपस्थित रहे।अंत मैं वेटरन अजय अग्रवाल ने इस कार्यक्रम मैं शामिल होने वाले सभी वायु योद्धाओं का हृदय से आभार प्रगट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *