एंबुलेंस वाहन फसने से मरीजों को बना रहता जान माल का खतरा-
समथर (झांसी)- नगर में समथर मोंठ मार्ग पर स्थित उप गल्ला मंडी के सामने धान की फसल से भरें वाहन सड़क पर खड़े हो जाने से आएं दिन जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं इससे निजात दिलाएं जाने के लिए नगर पालिका परिषद समथर के पार्षदों द्वारा जिलाधिकारी झांसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी को डाक द्वारा ज्ञापन देकर पुलिस की ड्यूडी लगाएं जाने की मांग की गई।
जानकारी के अनुसार नगर में समथर मोंठ मार्ग पर टैक्टर ट्राली, पिंक अप कार इत्यादि वाहनों से कस्बा के ग्रामीण क्षेत्र के अलावा उत्तर प्रदेश के जालौन एवं मध्य प्रदेश के दतिया, भिंड आदि जिलों के किसान धान की फसल भरकर आ रहें हैं।
जिससे उप गल्ला मंडी समथर के अन्दर जगह कम होने की वजह से मैन सड़क पर वाहनों को खड़ा करना पड़ता है।कुछ किसानों के वाहन चालक अपने वाहन को रास्ता में लगा देते हैं। जिससे आएं दिन जाम लगा रहता है। जिससे इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, स्कूल बस, एवं समथर मोंठ वाया झांसी जाने वाली बसें जाम में फंसकर अपने गंतव्य के लिए समय में देर से पहुंच पा रही है।
यहां तक कि इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस को जाम में फंस जाने की बजाए से मरीजों को इलाज के समय से न पहुंच पाने से जान माल का खतरा बना रहता है। वहीं यात्री बस एवं स्कूल की बसों को जाम में फसने से जहां छात्र छात्राएं स्कूल समय से नहीं पहुंच पा रही हैं। वही यात्रियों को अपने सरकारी एवं निजी कार्य से जिला मुख्यालय एवं तहसील पहुंचने में देर हो जाने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद समथर के पार्षदों ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को डाक द्वारा एवं थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस की ड्यूडी लगाएं जाने की मांग की गई।
