बबीना (झांसी)। बिजली के झूलते तारों ने एक और मजदूर की जान ले ली। बबीना गोची खेड़ा निवासी रतिराम आदिवासी पुत्र पंचम (45 वर्ष) की आज दुखद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रतिराम घर के बाहर नहा रहे थे, तभी अचानक घर के ऊपर से निकला बिजली का तार टूटकर उन पर गिर गया। तार के संपर्क में आते ही वह झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बबीना थानाध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

रतिराम की मौत से मोहल्ले और उनके परिवार में शोक की लहर है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रतिराम एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक पुत्र है। एक बेटी की शादी हो चुकी थी, जबकि दूसरी बेटी की शादी पक्की हो चुकी थी, और यह हादसा उसी समय हुआ जब शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रतिराम की मौत ने उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *