रसीना (बबीना)-रसीना ग्राम में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 8 बजे तुलाराम यादव पुत्र सोहन यादव अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी गांव के ही शेर सिंह पुत्र कोमल सिंह यादव वहां आया और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा जब तुलाराम ने इसका विरोध किया तो शेर सिंह ने अपना आपा खोते हुए लात-घूंसे और लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। हमले में तुलाराम को गंभीर चोटें आईं हे।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *