UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 81.8 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
Trending Videos
12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड के छात्र हैं। उनके पिता विंदेश्वरी यादव मुंबई में रहकर व्यापार करते हैं। माता ललिता यादव गांव के स्कूल महमूदपुर जंगल प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका हैं। वहीं बहन शालू यादव गोरसरा प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका हैं।
परिजनों ने वितरित की मिठाई, शिक्षकों ने दी बधाई
आदर्श के टॉपर बनने की खबर मिली तो घर में खुशियों की लहर दौड़ गई। परिजनों ने लोगों में मिठाई वितरित की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक अवधेश मिश्रा ने बताया कि आदर्श कक्षा में हमेशा ही आगे रहते हैं। उनको अनुशासन बहुत प्रिय है। उन्हें 500 में से 484 अंक प्राप्त हुए हैं। सभी ने आदर्श को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
UP Board Result kaise dekhen: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।
पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
अब बोर्ड्स की सूची से ‘UP Board’ का चयन करें।
इसके बाद, 10वीं के छात्र ‘Class 10th Result’ और 12वीं के छात्र ‘Class 12th Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।