
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”68a8cde4e35825b9740a4927″,”slug”:”grp-recovered-the-missing-girl-from-sabarmati-express-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-624825-2025-08-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: साबरमती एक्सप्रेस से लापता युवती को जीआरपी ने किया बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। साबरमती एक्सप्रेस से लापता युवती को झांसी जीआरपी ने खोजकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। जौनपुर के गांव गैरवाह निवासी संजय सिंह ने सूचना दी कि उनकी बेटी शिखा (26) परिवार के साथ शाहगंज से अहमदाबाद की यात्रा साबरमती एक्सप्रेस से कर रही थी। रेलवे स्टेशन झांसी के आसपास वह चलती ट्रेन से लापता हो गई। थाना जीआरपी, झांसी जंक्शन ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने महिला की तलाश के लिए उसकी रिश्तेदारियों में जानकारी करने के बाद युवती को सकुशल बरामद कर लिया। संवाद