
कोलकाता – जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू से लखनऊ पहुंचे यात्रियों ने अमर उजाला को बताए स्टेशन से लेकर कटरा तक के हालात। बाराबंकी सफदरगंज के रहने वाले शैलेन्द्र ने बताया कि 23 अगस्त को वह जम्मू अपने गांव के 15 लोगों के साथ माता वैष्णों के दर्शन करने गए थे। अचानक से मंगलवार को हादसा हुआ जिसके बाद सभी ट्रेने रद्द कर दी गई। किसी तरह से कोलकाता एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे हैं और अब यहां से बाराबंकी जा रहे हैं।
बाराबंकी की रहने वाली पार्वती ने बताया कि हादसे के बाद कटरा तक ट्रेन नहीं गई। लुधियाना से ही वापस लौटना पड़ा। माता वैष्णों के दर्शन किए बगैर ही घर लौटे।
