झांसी- इस विशेष अभियान के अन्तर्गत जीवन पर्यन्त रक्ताधान पर आश्रित रोगियों को निरन्तर रक्त एवं रक्त अवयव की उपलब्धता में प्रत्येक व्यक्ति के योगदान की आवष्यकता हेतु जागरूक करते हुए उसे रक्त एवं रक्त अवयव दान हेतु प्रेरित करना है। प्रत्येक बर्ष की भाँति इस वर्ष भी “विश्व रक्तदाता दिवस” एक मासिक अभियान (14 जून से 13 जुलाई) के रूप में मनाया जाना है।
हर्ष का विषय है कि इस बर्ष रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाने एवं स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम को
नया आयाम देने के लिये राजकीय महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, झाँसी के साथ प्रतिष्ठित एवं अग्रणी संस्थाये एम०एच० झॉसी, संर्घष साथी, विग्स जीवन की एक नई उडान, विशिष्ठ सहयोगी संस्था की भूमिका प्रदान कर रहे है।
इन शिवरों में प्राप्त रक्त राजकीय चिकित्सालयों में भर्ती असाध्य मरीजों, जो रक्त की कमी से संबंधित
बीमारियों जैसे- हीमोफीलिया, थेलोसीमिया एवं अनीमिया इत्यादि से ग्रसित होतें है को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त उपलब्धता के आधार पर लावारिस, निराश्रित एवं निर्धन श्रेणी के असाध्य रोगियो को भी यहा आवश्यक रक्त देने का प्राविधान है। आपको यह भी सूचित करना है कि राजकीय महारानी लक्ष्मीबाई मडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, झासी के रक्तकेन्द्र विभाग में ब्लड कम्पोनेन्ट बनाये जाने की मशीन / यूनिट सरकार द्वारा स्थापित है एवं जरूरत मंद रोगियों को प्लेट-लेट, एफ.एफ.पी. एवं पी.आर. बी.सी. इत्यादि प्रदान किया जा रहा है। कम्पोनेन्ट की सुविधा होने से एक रक्त यूनिट से चार मरीज लाभान्बित हो रहे है। एड्स से ग्रसित रोगी भी लाभान्वित हो रहे है । आप अवगत है रक्त का कोई विकल्प नहीं है रक्तदान स्वास्थ्य के लिये भी फायदे मंद है। 18 से 65 वर्ष की आयु के मध्य रक्तदान करने में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि नई स्फूर्ति का संचार होता है। किसी के जीवन बचाने का सुकून एवं गर्व महसूस होता हैं। रक्तदान कार्ड मिलेगा, जिसे दिखा कर जरूरत पडने पर स्वयं या परिवार के लिये रक्त प्राप्त किया जा सकता है तथा आज आप दूसरे की मदद के लिये आगेआये है, कल आपकी मदद के लिये दूसरे व्यक्ति स्वैच्छा से उसी प्रकार सहायता का हाथ बढायेगें । राज्य सरकार के बृहद रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता करने का कष्ट करें एवं ज्यादा युवाओ को
रक्तदान करने के लिये प्रेरित करने का कष्ट करें। रक्तदान से संबधित बहुमूल्य सुझाव एवं परामर्श का स्वागत
है।
रक्तदान हेतु सम्पर्क सूत्र-
1. डॉ0 विकास गोयल, एसो. प्रोफे०, रक्तकेन्द्र मो0 9235696058
2. डॉ० अभिजात कुलश्रेष्ठ अस० प्रोफे०, रक्तकेन्द्र मो0 9140919931
रक्तदान एवं रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम स्थल- राजकीय रक्तकेन्द्र विभाग(गेट नं0 1 के पास) राजकीय महारानी
लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, झॉसी ।
दिनांक 14 जून, 2024 समय- सुबह 11:00 से सायं 05:00 तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें