बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)- पूरे देश में आज मुस्लिम बंधुओ ने कुर्बानी का त्यौहार ईद उल अजहा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। जहां सुबह के वक्त लोगों ने मस्जिद और ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अता की, तो वहीं नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी और बाद में खुदा की राह में बकरे की कुर्बानी पेश की।
आपको बताने की इसी सिलसिले में झांसी के बबीना कस्बे में भी ईद उल अजहा की नमाज अता की गई। स्थानीय ईदगाह पर सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद बबीना के पेश इमाम मुफ्ती फरहान साहब ने ईद उल अज़हा की नमाज अता कराई। नमाज से पूर्व उन्होंने अपनी तकरीर के दौरान लोगों को कुर्बानी की फजीलत और तौर तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नमाज के दौरान अल्लाह से पूरे आलम में अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआएं की गई। बाद में सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान ईदगाह पर सपा नेता व समाजसेवी हृदय यादव ने मुस्लिम बन्धुओं को ईद मुबारकबाद दी। बाद में सभी ने अपने घर पहुंच कर अल्लाह की राह में बकरे की कुर्बानी पेश की।
नमाज के दौरान बबीना कस्बा इंचार्ज सर्वेश कुमार सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
हर साल की तरह इस साल भी बबीना में ईदगाह के अलावा अन्य दो स्थानों पर भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। बबीना कस्बे के वीजासेन मोहल्ला में स्थित हजरत बिलाल मस्जिद में सुबह 8:00 ईद उल अजहा की नमाज कारी मुबीन साहब ने अता कराई। तो वहीं शास्त्री नगर बबीना में स्थित गौसिया मस्जिद में भी ईद उल अजहा की नमाज मौलाना इमरान साहब ने अता कराई।
*बॉक्स:*
*नमाज के बाद कब्रिस्तान पहुंचे लोग बुजुर्गों के लिए पढ़ी फातिहा*
मुस्लिम समुदाय में ऐसा माना जाता है कि चाहे ईद उल फितर की नमाज हो या फिर ईद उल अजहा की, दोनों ही त्योहार पर ईद की नमाज अदा करने के बाद कब्रिस्तान पर जाकर अपने बुजुर्गों की कब्र पर इत्र छिड़कना, फूल चढ़ाना और अगरबत्ती लगाकर दुआ और फातिहा पढ़ना चाहिए। तथा अल्लाह ताला से उनकी मगफिरत के लिए दुआएं करना चाहिए ताकि उन्हें जन्नत में आला मकाम मिल सके। इसीलिए हर वर्ष लोग नमाज अदा करने के बाद कब्रिस्तान पर जाते हैं और अपने बुजुर्गों के हक में दुआएं करते हैं। आज बबीना में भी कब्रिस्तान पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां नमाज पढ़ने के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग सुकुंवा-ढुकुँवा रोड पर स्थित कब्रिस्तान पर पहुंचे। और कब्र में दफन अपने बुजुर्गों के हक में दुआएं की।
गरौठा झांसी- सोमवार को ईद उल अजहा के पर्व पर अदा की गई ईद की नमाज अमन चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ कस्बा के ककरबई रोड स्थित ईदगाह पर हाफिज सफीक द्वारा प्रातः 8 बजे ईद की अदा करायी गयी।
नमाज के बाद सभी लोगों ने मिलकर देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी।
अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम(अब्राहम)एवं उनके पुत्र इस्माइल की याद में मनाया जाता है ईद उल अजहा का त्यौहार इसलिए यह एक प्राचीन त्यौहार है।
नमाज के समय ईदगाह पर श्वेता साहू उप जिलाधिकारी,चंद्रगुप्त सागर नायब तहसीलदार, रामवीर सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी, वेद प्रकाश पांडे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश गिरी कस्बा इंचार्ज गरौठा सहित तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।
नमाज अदायगी के पहले मुस्लिम धर्म गुरुओं ने नमाजियों को ईद उल अजहा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा अपील करते हुए कहा कि कोई भी भाई बंधु खुले स्थान पर कुर्बानी ना दे सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से ईद का त्योहार मनाए ईदगाह के चारों ओर सड़कों एवं नगर में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।
