इलाहाबाद – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज इकाई की एक बैठक 08 फरवरी 2026 दिन रविवार को कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई सभा प्रयाग मे दोपहर 12:00 बजे से आहूत की गई है, इस बैठक में मैं भी 12:00 बजे से उपस्थित रहूंगा।
इस बैठक में नया डिजिटल सदस्यता फॉर्म व सदस्यता शुल्क 2026 का, बीमा शुल्क, संवाददाता डायरी का विज्ञापन, जिला सम्मेलन के साथ-साथ पत्रकार उत्पीड़न पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी,बारा तहसील के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला उपाध्यक्ष लालचन्द्र पटेल के प्रकरण को भी गंभीरता से लेते हुए 09 फरवरी दिन सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले को अवगत कराया जाएगा। इस बैठक में जो लोग सदस्यता फॉर्म जमा किए हो या जिन्होंने नहीं जमा किया है सभी को उपस्थित रहना अनिवार्य है, क्योंकि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।
जिन लोगों ने अभी तक की बैठकों में अपना सदस्यता फॉर्म नहीं जमा किया है वह लोग इस बैठक में आकर अपना सदस्यता फॉर्म जमा करें जिससे संवाददाता डायरी में छपने के लिए अंतिम सूची तैयार की जा सके साथ ही प्रदेश कमेटी को अंतिम सूची 2026 की भेजी जा सके, जिन लोगों का फॉर्म नहीं जमा होगा उनका नाम निवेदन के साथ कहना है कि संवाददाता डायरी में प्रिंट नहीं हो सकेगा। जिन लोगों ने पिछले वर्ष संवाददाता डायरी में विज्ञापन दिया था और नहीं छपा था वह लोग अपना पुराना विज्ञापन भी साथ में लाने का कष्ट करेंगे कुछ लोगों ने हमारे पास भेज दिया है बैठक में पुराने विज्ञापन के साथ साथ नया विज्ञापन भी इस वर्ष की डायरी के लिए लाने का कष्ट करेंगे।
इस बैठक में मै भी उपस्थित रहूंगा। जिन पत्रकारों की कोई समस्याएं होगी व्यक्तिगत रूप से तथा बैठक में सामूहिक रूप से भी समस्या को उठा सकता है उसका निराकरण किया जाएगा। जिले के समस्त पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नदीम इंतखाब का स्वागत भी किया जाएगा और मंडल कमेटी का गठन भी किया जाएगा।
इस बैठक में बहुत ही सम्मानित ,यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नाथ सिंह जी एवं प्रदेश के विद्वान एवं कर्मठ संरक्षक डा. के.एन. राय मेरी बिटिया की शादी में 7 फरवरी को आएंगे रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह गंगा स्नान एवं बड़े हनुमान जी का दर्शन पूजा पाठ करने के पश्चात 12:00 बजे से हो रही इस बैठक में शिरकत भी करेंगे, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज में आ रहे प्रदेश अध्यक्ष जी का बहुत ही जोर शोर से सम्मान किया जाएगा। सदस्यता की इस अंतिम बैठक में सभी जिले के पदाधिकारी ,सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष एवं सम्मानित सदस्यों से निवेदन के साथ कहना है कि इस बैठक में अवश्य उपस्थित हो।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *