कोडीनयुक्त कफ सिरप की बांग्लादेश तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट के सदस्यों की 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) को डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर यह कार्रवाई करने को कहा गया था। सबसे अधिक संपत्ति मुख्य आरोपी वाराणसी निवासी भोला जायसवाल की पाई गई है, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को चिन्हित कर चुकी है, जो तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थीं। इस मामले में अब तक 112 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। 

एसआईटी द्वारा सभी आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की लगातार जांच की जा रही है। सिंडिकेट में शामिल बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के सुल्तानपुर रोड स्थित मकान को भी जल्द जब्त करने की तैयारी है। इसके साथ ही विदेशों में खरीदी गई संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *