लखनऊ -प्रदेश सरकार झांसी लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन की खरीद शुरू कर रही है। यह औद्योगिक विकास प्राधिकरण की परियोजना है। जनपद की चार तहसील क्षेत्रों के 58 गांव की भूमि खरीदी जाएगी। जिसके बाद डिफेंस कॉरिडोर और बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे को बीडा से जोड़ने में झांसी एक्सप्रेस वे मददगार साबित होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की एक और सौगात बुंदेलखंड में जल्द आकार लेने जा रही है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा प्रास्तावित परियोजना झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए आपसी समझौते के आधार पर भू स्वामियों से जमीन खरीद के लिए भूमि खरीद का प्रस्ताव जारी किया गया है।
झांसी जिले की 4 तहसीलों के 58 गांव की जमीन खरीद के लिए तैयारी की गई है। जमीन खरीद के बाद झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और झांसी के गरौठा क्षेत्र में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर से बीडा की आसान कनेक्टिविटी बन सकेगी।इसमें झांसी सदर तहसील के अलावा तहसील टहरौली, मोठ तहसील और गरौठा तहसील है। गांवों की जमीन खरीद के काम शुरू हो जाएगा। बीडा कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद होगी झांसी के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 58 गांव की जमीन खरीदने का प्रस्ताव जारी हुआ है। इस एक्सप्रेसवे से डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बीडा की कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
