Opportunity for farmers to have small warehouses and threshing floors



उरई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना 2025-26 के तहत दलहन, न्यूट्रीसीरियल एवं कोर्स सीरियल घटक में जनपद के किसानों को दो स्माल गोदाम और एक थ्रेसिंग फ्लोर प्राप्त करने का अवसर मिला है। उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक किसान कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर 12 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक किसान केवल एक स्माल गोदाम या थ्रेसिंग फ्लोर का ही लाभ ले सकता है। केवल कृषि विभाग में पंजीकृत किसान आवेदन कर सकते हैं। बुकिंग से अधिक आवेदन होने पर ई-लॉटरी के जरिए चयन होगा। (संवाद)

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *