प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर से अटकलों का बाजार गर्म है। बीते 15 दिन के दौरान दिल्ली में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक और सीएम की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद विस्तार का खाका तैयार होने की बात कही जा रही है। वहीं, भाजपा के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल तक मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही निगम और बोर्डों में भाजपा पदाधिकारियों के मनोनयन का काम पूरा करने की टाइमलाइन तय कर दी गई है। जल्द ही दिल्ली में बैठक होने वाली है, जिसमें मंत्रिमंडल के विस्तार समेत अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन को फाइनल कर दिया जाएगा।


Trending Videos



दरअसल कुछ दिनों से ठंडा पड़ी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा शनिवार को अचानक तेज हो गई। इसकी वजह यह रही कि शनिवार को मुख्यमंत्री वाराणसी से सीधे दिल्ली गए और कुछ ही घंटों में लौट आए। सीएम के दिल्ली जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। हालांकि सीएम किसी सियासी दौरे पर नहीं गए थे, बल्कि वह एक मीडिया चैनल हेड के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लेकिन सियासी गलियारों में उनके इस दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर चर्चा होने लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें