रेलवे ने चित्रकूट धाम कर्वी में बैसाख अमावस्या मेले पर 16 से 18 अप्रैल तक सुबह व रात में अलग-अलग दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट धाम तक बढ़ाया जाएगा।

पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी मेला स्पेशल झांसी से 10:10 बजे चलकर ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मऊरानीपुर, महोबा, बांदा होते हुए 17:45 बजे चित्रकूट धाम पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी चित्रकूट धाम से 19:25 बजे चलकर रात 01:00 बजे झांसी आएगी।

दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से 20:10 बजे चलकर 3:05 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूटधाम से 4:40 बजे चलकर 11:10 बजे झांसी आएगी। वहीं, एक अतिरिक्त रैक स्टैंडबाई मोड में रखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *