उरई। कामाख्या-आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (19306) में एसी कोच से मोबाइल चोरी हो गया। आंबेडकर नगर निवासी संजू कुमार कोच नंबर बी-5 की सीट संख्या 6 व 7 पर अपने बेटे के साथ यात्रा कर रही थी। संजू ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे जब ट्रेन कानपुर स्टेशन पर खड़ी थी तब उनका मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई।

बेटे ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति आया और मोबाइल लेकर चला गया। जब तक संजू को घटना की जानकारी हुई, तब तक ट्रेन कानपुर से रवाना हो चुकी थी। पीड़िता ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। ट्रेन जब शाम 4:40 बजे उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची, तो आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि चोरी हुआ मोबाइल करीब 20 हजार रुपये कीमत का था। पुलिस ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी, जिस पर महिला ने कहा कि वह आंबेडकर नगर स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराएंगी।

इधर, झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खासकर एसी कोच में महिलाओं को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि घटना उनके थाना क्षेत्र की नहीं है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *