Jalaun News: जिले के छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा गांव में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। खेत में चल रही भूसा मशीन से निकली चिंगारी ने पराली को आग की चपेट में ले लिया, जो तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया।


Jalaun fire burns over 100 bigha stubble, moong crop destroyed farmers suffer losses

खेत में जलती किसानों की फसल
– फोटो : amar ujala



विस्तार

आग ने करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में फैली पराली को जलाकर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही कई किसानों की तैयार मूंग की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। खेतों में सिंचाई के लिए रखे पाइप, कृषि उपकरण और अन्य सामान भी जलकर खत्म हो गए, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल और पराली जल चुकी थी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *