प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आने-जाने वालों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से प्रदेशभर से 2600 बसों को लगाया जा रहा है। इसमें 400 बसें अकेले लखनऊ परिक्षेत्र की होंगी। लखनऊ परिक्षेत्र में 1031 बसें हैं, जिसमें तकरीबन आधी बसें कार्यक्रम में ड्यूटी देंगी। 28 व 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश में दैारा है। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 28 अप्रैल को ”महिला सम्मेलन” में भाग लेंगे और महिलाओं को संबोधित करेंगे। 

वहीं 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों को लगाया गया है। रोडवेज के बेड़े में करीब 12 हजार बसें हैं। इसमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। वहीं लखनऊ परिक्षेत्र में 1031 बसें हैं, जिसमें से 400 बसों को पीएम के कार्यक्रम के लिए लगाया गया है। 

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि 29 को हरदोई में होने वाले कार्यक्रम में बसों को लगाया जाएगा। चार सैा बसें हरदोई भेजी जाएंगी। इसमें अनुबंधित बसों को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन नहीं प्रभावित होगा। जो बसें ऑफरूट थीं, उन्हें सड़कों पर उतारा जाएगा। ताकि यात्री कम से कम प्रभावित हों।

चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन की ओर से अयोध्या जाने और वापस आने के लिए मंगलवार को अनारक्षित बोगियों वाली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 04232 मंगलवार सुबह 10 बजे लखनऊ से चलकर बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट होकर दोपहर एक बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

वापसी में 04231 स्पेशल अयोध्या धाम से शाम सवा बजे चलकर लखनऊ रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04227 स्पेशल अयोध्या धाम से दोपहर दो बजे सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, रायबरेली होकर रात साढ़े आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें