सीपरी बाजार के अठोंदना रोड में शनिवार आधी रात को 11 केवी बिजली लाइन की मरम्मत के लिए चढ़े बिजली कर्मी रोहित राजपूत (32) की करंट लगने से मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से वह आग का गोला बनकर नीचे आ गिरा। उसे गंभीर रूप से झुलसा देख साथ में गए उसके साथी भी भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से रोहित को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

नाइट शिफ्ट में कर रहा था काम

थाना रक्सा के ढिकौली गांव निवासी रोहित पुत्र हेमराज बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। इन दिनों नंदनपुरा पावर हाउस में उसकी ड्यूटी थी। शनिवार रात नाइट शिफ्ट में वह काम कर रहा था। रात करीब 11.30 बजे अठोंदना में 11 केवी लाइन खराबी की सूचन मिली थी। इसे ठीक करने के लिए रोहित को वहां भेजा गया था। रोहित एक कर्मचारी के साथ ट्रॅाली लेकर वहां पहुंचा था। पोल पर चढ़ने से पहले रोहित ने एसएसओ को फोन करके लाइन पर काम शुरू करने बात बताई। इसके बाद पोल पर चढ़कर वह मरम्मत करने लगा। 

आग का गोला बनकर पोल से जमीन पर गिरा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद ही लाइन चालू हो गई। लाइन चालू होते ही रोहित कंरट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आग का गोला बनकर नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से झुलस जाने से नीचे गिरकर तड़पने लगा। उसके साथी यह देखकर भाग निकले। आसपास के लोग यह देखकर घटना स्थल की ओर दौड़े। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक कंरट लगने से युवक की मौत हुर्ठ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बिजली खंभे पर काम करने के दौरान हुए हादसे का वीडियो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें