उरई जिले में जालौन कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी व हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
दो जून 2026 को कोतवाली जालौन क्षेत्र निवासी संकल्प सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान शुक्रवार को ग्राम लोना संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
