{“_id”:”6a2fcae260ede2b8bc021f87″,”slug”:”morena-train-accident-bodies-scattered-on-the-tracks-the-sight-of-the-tragedy-was-bone-chilling-2026-06-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मुरैना रेल हादसे में 4 की मौत: ट्रैक पर बिखरी लाशें, हादसा देख कांप उठी रूह; झांसी आ रही थी पातालकोट एक्सप्रेस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पातालकोट एक्सप्रेस की जांच करती आरपीएफ टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना में दर्दनाक रेल हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब हेतमपुर स्टेशन से गुजर रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में रविवार शाम करीब 4:15 बजे आग की अफवाह फैली और घबराए कुछ यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी। इनमें चार यात्री मेन ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री की ओर से अलार्म चेन खींचे जाने के कारण ट्रेन रुक गई।
आग की अफवाह के बाद हड़बड़ाहट में कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर पास वाली रेल लाइन पर चले गए। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही फिरोजपुर सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से आफरीन (35), असद (4), शकुंतला (60) और वीरमा देवी (58) की जान चली गई। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया, अफवाह कैसे फैली इसकी जांच हो रही है। हादसे का शिकार हुए यात्री दूसरी लाइन पर आती ट्रेन देख नहीं पाए थे।
निकल पड़ी चीखें, रेल ट्रैक पर पड़ी थीं लाशें
ट्रेन से हादसे के बाद लोगों के बाद चीख पुकार मच गई। रेल ट्रैक के बीचों-बीच और किनारे शव पड़े रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को भयावह और रूह कंपा देने वाला बताया। पातालकोट एक्सप्रेस में सवार यात्रियों के अनुसार पातालकोट एक्सप्रेस तेज गति से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी की ओर बढ़ रही थी। ट्रेन के चालक ने यात्रियों को देख चेतावनी के लिए हॉर्न बजाया और घटना के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया।
