थाना मोंठ क्षेत्र के अंतर्गत अमरा गांव के हाईवे बड़ी माता मंदिर के सामने एक कार ने आपे सवारी वाहन में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन स्कूली छात्राएं व आठ सवारी सहित ग्यारह लोग घायल हो गए हैं। सभी को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि आपे सवारी वाहन में मोंठ से तीन स्कूली छात्राएं ओर सवारी बैठकर अमरा जा रही थी। बड़ी माता मंदिर के पास ऑटो चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर सवारी उतार रहा था। इस दौरान कानपुर की ओर से झांसी जा रही एक कार ने आपे में टक्कर मार दी। जिसे अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
जानकारी मिलते ही तहसील दिवस में मौजूद अपर जिला अधिकारी न्यायिक अरुण कुमार एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ आसमा वकार कोतवाल अस्पताल पहुंचे और घायलों को हाल जाना। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
