लखनऊ। भीषण गर्मी से राहत के बाद राजधानी में स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। शनिवार से सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे कर दिया गया। इस संबंध में शुक्रवार देर रात बीएसए विपिन कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया था। स्कूलों के समय में बदलाव प्री-प्राइमरी/नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं के लिए किया गया है। बीएसए ने बताया कि इससे पहले गर्मी के कारण जिलाधिकारी के आदेश पर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल खुल रहे थे।
