प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत क्लस्टर विद्यालय की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत प्रदेश में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की शुरुआत की गई है। इस क्रम में लखनऊ, गोंडा समेत प्रदेश के 26 जिलों को तीसरे सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की सौगात दी गई है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद प्रदेश में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण शुरू कराए गए हैं। पहले चरण में हर जिले में एक, दूसरे चरण में हर जिले में दो और अब तीसरे चरण में हर जिले में तीन सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। अभी तक स्वीकृत 150 में से 110 का काम शुरू हो गया है।