भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बाजार तैयार हैं। सराफा बाजार में व्यापारियों ने सोने और चांदी की राखी तैयार की हैं। इनकी खरीदारी करने के लिए बहनें दुकानों पर पहुंच रहीं हैं। कुछ ग्राहक खास डिमांड पर कस्टमाइज्ड राखियां भी बनवा रहे हैं। इस साल सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद राखियों की बिक्री पर असर नहीं पड़ा है।

व्यापारियों के अनुसार रक्षाबंधन भावनाओं का प्रतीक है। राखियों के नए-नए डिजाइनों की मांग भी बढ़ी है। उन्होंने बताया सोने चांदी के दाम में उछाल होने के कारण हल्की राखियां पसंद की जा रही हैं। इस संबंध में सराफा व्यापारी खरारी शरण सोनी ने बताया कि अभी रक्षाबंधन में सात दिन शेष हैं। बाजार में अभी रौनक की उम्मीद व्यापारी लगाए हुए हैं।

राखियों में हर तरीके कि डिजाइन तैयार कराई गई हैं। सोने से लेकर चांदी की राखियां हल्के वजन से शुरू हैं। सोने की राखियां चार हजार से 30 हजार तक में उपलब्ध हैं। – देवेंद्र मोदी, सराफा व्यापारी

सोने के मुकाबले चांदी की राखियों की ज्यादा मांग है। चांदी की राखियां 400 से से चार हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं।- रवि अग्रवाल, सराफा व्यापारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *