झांसी। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार स्कूली वाहनों को सीज करने के साथ ही 6 स्कूली वाहनों के चालान कर दिए।
समथर में तीन स्कूली वाहनों को निरुद्ध किया गया। वहीं, थाना मोठ में एक स्कूली वाहन निरुद्ध किया गया। एआरटीओ हेमचंद गौतम के मुताबिक स्कूली वाहनों की फिटनेस करीब एक साल पहले खत्म हो जाने पर विद्यालय प्रबंधक को कई नोटिस जारी की गई, लेकिन स्कूली वाहनों ने मानक पूरे नहीं कराए। उन्होंने बताया कि लंबे समय से फिटनेस खत्म होने एवं मानक पूरा न करने वाले स्कूली वाहनों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
