कालपी। हाईवे पर सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब पांच क्विंटल संदिग्ध खोया बरामद किया। खोया स्कार्पियो में लादकर उरई से कानपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खोये के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।


पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात क्षेत्राधिकारी राजेश कमल दुर्गा मंदिर के पास हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उरई की ओर से कानपुर जा रही स्कार्पियो पर पुलिस को संदेह हुआ। वाहन रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में खोया लदा मिला। खोये की गुणवत्ता और मिलावट की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वाहन समेत उसे कब्जे में ले लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोये के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। पुलिस ने वाहन चालक अंकित सिंह निवासी राजेंद्र नगर को वाहन समेत हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि बरामद खोये की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *