मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी शामिल है। योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की सभी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपनी उम्र और पहचान प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा। वहीं, संतान देखभाल न करें तो संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे बुजुर्ग व युवाओं के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव मंजूर किया गया।
Uttar Pradesh Cabinet, chaired by Chief Minister Yogi Adityanath, approved 24 proposals, including the Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yojana. Women aged 60 and above will be eligible for lifelong free travel on all Uttar Pradesh State Road Transport Corporation buses. More than 1… pic.twitter.com/D3WjQRMV7K
— Press Trust of India (@PTI_News) August 25, 2026
सरकार के अनुसार, इस योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट के इस फैसले को वरिष्ठ महिलाओं के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश सरकार का कहना है कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के माध्यम से बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा में आर्थिक सहायता मिलेगी और उन्हें प्रदेश में आवागमन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले…
