उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक भवन में जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में वेतनभोगी समिति संचालित है। मजबूरी में शिक्षक ऋण लेते हैं, लेकिन ऋण स्वीकृति के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने ऋण स्वीकृति में पक्षपात का आरोप लगाते हुए डीएम से उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की। साथ ही ऋण लेने वाले शिक्षकों के बयान दर्ज कराने की मांग की।

जिला संरक्षक महेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि संगठन से जुड़े शिक्षकों का किसी भी स्तर पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जिला मंत्री नरेश निरंजन ने कहा कि संगठन प्रत्येक शिक्षक की विपत्ति में उसके साथ खड़ा है।

बैठक में लालजी पाठक, राजेश शुक्ला, अनुराग मिश्रा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, अभिषेक निरंजन आदि विचार रखे। इस दौरान सोमचंद्र त्रिपाठी, अरविंद, राघवेंद्र निरंजन, निर्दोष द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, कृष्णकांत राजपूत, अतुल, संकल्प मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री नरेश कुमार निरंजन ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *