उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी नादई में सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष के भूरे सिंह ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह दरवाजे पर मौजूद था। गांव के दीपक सिंह और लक्ष्मण सिंह सबमर्सिबल से पानी भरने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई रामबीर के साथ भी मारपीट की गई।

वहीं, दूसरे पक्ष के लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर भूरे सिंह और रामबीर से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन लक्ष्मी के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई।

थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दीपक सिंह, लक्ष्मण सिंह, भूरे सिंह और रामबीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *