लखनऊ। गुलमोहर नृत्य संस्थान की ओर से निजी होटल में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पारंपरिक संगीत पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में पार्षद गौरी सांवरिया और पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
