जालौन। छिरिया सलेमपुर गांव में महिला किसान ने गांव के दो भाइयों पर रंजिश के चलते उसके ट्रैक्टर में कुल्हाड़ियों से तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर निवासी जयदेवी ने तहरीर में बताया कि उनका ट्रैक्टर समूह के रूप में कुछ लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से खरीदा था। ट्रैक्टर पशुबाड़े में खड़ा रहता है। आरोप है कि गांव के अनिरुद्ध, अनिल और उनके परिजनों ने पहले उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए परिवार के लोग रात में कोतवाली गए थे।

जयदेवी का आरोप है कि इसी दौरान देर रात अनिरुद्ध ने अपने भाई अनिल के साथ मिलकर कुल्हाड़ियों से ट्रैक्टर क्षतिगस्त कर दिया। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *