Jhansi ANTF Seizes 871 Kg of Cannabis Worth Rs 4.35 Crore in Jabalpur, Two Arrested

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झांसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की झांसी यूनिट ने जबलपुर, मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में 871 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 4.35 करोड़ रुपये आंकी गई है।


पुलिस ने अलीगढ़ के थाना इगलास के नगला कलुआ निवासी धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी विक्रम करमाकर भी पकड़ा गया है। एसएसपी विकास कुमार के अनुसार, जांच के दौरान एएनटीएफ टीम को एक नेटवर्क का पता चला। यह नेटवर्क अलीगढ़ से संचालित हो रहा था। 

टीम प्रभारी चंदन पांडेय की अगुवाई में सुराग मिलने पर ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप निकलने की जानकारी मिली। एएनटीएफ टीम ने इस सूचना पर जबलपुर तक तस्करों का पीछा किया। शुक्रवार आधी रात के बाद जबलपुर पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की गई। यह कार्रवाई गोसलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर मुस्कुरा मोड़ के पास हुई। गांजे की खेप बरामद कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कुल 871 किलो गांजा जब्त किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *