उरई। माधौगढ़ के बंगरा कुदारी निवासी अनिल ने पत्नी को प्रसव के लिए शहर के कालपी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करने से पहले संचालक ने नार्मल डिलीवरी के लिए 11 हजार और ऑपरेशन से प्रसव होने पर 35 हजार रुपये खर्च बताया था। परिजनों के अनुसार, महिला की नार्मल डिलीवरी होने के बाद भी अस्पताल संचालक ने तीमारदारों से 20 हजार रुपये मांगे। इस पर परिजनों ने विरोध जताते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस या स्वास्थ्य विभाग में शिकायत नहीं की गई है। (संवाद)
