
फोटो 35 मृतक सिद्धि अग्रवाल की फोटो
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6ae6386501814990e1055bd1″,”slug”:”seeing-her-uncle-the-innocent-girl-jumped-from-the-e-rickshaw-and-died-after-being-crushed-by-the-wheel-orai-news-c-224-1-ori1005-151941-2026-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मामा को देख ई-रिक्शा से कूदी मासूम, पहिये से कुचलकर मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 35 मृतक सिद्धि अग्रवाल की फोटो
कोंच। ननिहाल जाते समय रास्ते में मामा को देखकर चार वर्षीय मासूम सिद्धि अग्रवाल उत्साह में चलते ई-रिक्शा से कूद गई। इसी दौरान वह ई-रिक्शा के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
कस्बे के जवाहर नगर निवासी पंकज अग्रवाल की पत्नी रुचि अग्रवाल शनिवार को अपने चार बच्चों के साथ ई-रिक्शा से गौखले नगर स्थित मायके जा रही थीं। रास्ते में बजरिया शंकर जी मंदिर के पास स्थित अपने भाई की दुकान पर रुचि के भाई रोहित अग्रवाल मौजूद थे। मामा को देखते ही चार वर्षीय सिद्धि खुशी से उछलने लगी और चलते ई-रिक्शा से कूद गई। इसी दौरान वह ई-रिक्शा के पिछले पहिये की चपेट में आ गई और पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सिद्धि को मां ने तत्काल कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिद्धि की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर में मातम पसरा है। मासूम अपने पीछे दो भाई तेजस और विनायक तथा बहन गौरी को छोड़ गई है।