लुहारी। तकनीकी सुविधाओं के विस्तार के साथ साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सकरार थाना क्षेत्र के कस्बा लुहारी में रविवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। साइबर ठगों ने एक महिला के डाकघर बचत खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। इस खाते का संचालन उनके पति करते हैं।

धर्मेंद्र कुशवाहा को पहले व्हाट्सएप पर ”हाय” संदेश मिला। कुछ समय बाद उसी नंबर से फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को इंडिया पोस्ट से बताया। उसने आशा रानी के नाम से एक पार्सल आने की बात कही, लेकिन पार्सल के सामान या शुल्क की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और फोन काट दिया। कुछ घंटे बाद धर्मेंद्र ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाए। एम-पासबुक देखने पर पता चला कि खाते से कुल 7896 रुपये निकाले जा चुके थे। यह रकम चार बार में 4999, 899, 999 और 999 रुपये करके निकाली गई थी। धर्मेंद्र ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

ओटीपी साझा न करने पर भी ठगी

धर्मेंद्र कुशवाहा का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ ओटीपी या बैंक खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की। इसके बावजूद खाते से रुपये निकल जाना चिंता का विषय है। रकम निकलने का वास्तविक तकनीकी कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच के बाद ही ठगी के तरीके का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *