
श्रद्धा से जेल में मिलने कोई नहीं आ रहा है।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6ae8c96c5c4ce5d063045bfd”,”slug”:”up-shraddha-who-was-surrounded-by-friends-was-not-visited-in-jail-by-any-of-her-friends-2026-11-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: दोस्तों से घिरी रहने वाली श्रद्धा से जेल में मिलने नहीं आया एक भी साथी, मां-बाप ने भी बनाई दूरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

श्रद्धा से जेल में मिलने कोई नहीं आ रहा है।
– फोटो : अमर उजाला।
चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे से मिलने सोमवार को फिर से तीन अधिवक्ता पहुंचे। श्रद्धा, रश्मि और तनवीर उर्फ दानिश से तीनों ने मुलाकात की और प्रकरण के बारे में जानकारी साझा की। इस बार आरोपियों की दीपावली जेल में ही कटेगी। उधर, पुतले के जरिये घटना को दोहराने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को फिर से पत्र भेजा है।
इस पूरे मामले में अलीगंज पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। छानबीन में पता चला है कि शिवा की मां ने अलीगंज पुलिस से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस से श्रद्धा की शिकायत की थी। हालांकि, अलीगंज पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। अगर पुलिस ने तब कार्रवाई की होती तो शायद शिवा की जान बच सकती थी। श्रद्धा से जेल में अभी तक वकीलों ने ही मुलाकात की है। रायबरेली निवासी श्रद्धा की सौतेली मां और पिता एपी दुबे समेत कोई भी परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है।