लखनऊ। प्रतिकूल मौसम का सोमवार सुबह हवाई संचालन पर असर पड़ा। वाराणसी और काठमांडो जाने वाली चार उड़ानों को 73 मिनट के अंदर लखनऊ डायवर्ट किया गया। इनमें चीन से काठमांडो जाने वाली उड़ान भी शामिल थी। मौसम सुधरने पर सभी उड़ानों को वापस भेज दिया गया।

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई-6246 को सुबह 7:05 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में उतारा गया। इसी एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6558 बंगलूरू से वाराणसी जा रही थी। वाराणसी में दृश्यता कम होने से विमान सुबह 7:20 बजे लखनऊ में उतारा गया।

उधर, हिमालय एयरलाइंस की उड़ान संख्या एच-9226 चीन के हांगझोऊ से काठमांडो जा रही थी। खराब मौसम के कारण इसे सुबह 7:40 बजे तथा दुबई से काठमांडो जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड-8399 को सुबह 8:18 बजे लखनऊ में उतारा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *