टहरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 30 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे ग्राम भीतरी निवासी रविंद्र अहिरवार और उसके पिता रामस्वरूप उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इस दौरान घर में रखे जेवरात और 20 हजार रुपये नकद भी गायब मिले। पीड़ित ने इस पूरे मामले में संतोष, उसकी पत्नी हीरा देवी, पुत्री करिश्मा और आशाराम व उसके पुत्र मोहित की संलिप्तता बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविंद्र, रामस्वरूप समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *