Samples ranging from sweets to milk and oil have been sent for testing.

फोटो- 08 मिठाई की दुकान से सैंपल लेती टीम। संवाद

उरई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जालौन, माधोगढ़ और कालपी तहसीलों में सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सात नमूने संग्रहित किए। इनमें खोया, दूध की बर्फी, दूध, बेसन, मूंगदाल और सरसों का तेल शामिल हैं।


सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति के नेतृत्व में गठित टीमों ने जालौन तहसील के बैठगंज स्थित बांके बिहारी स्वीट्स से खोया और दूध की बर्फी के नमूने लिए। इसी क्षेत्र में रामेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना संग्रहित किया गया। कुठौंद के दौलतपुर स्थित सूरज सिंह यादव की डेयरी से दूध का सैंपल लिया गया। वहीं माधोगढ़ तहसील के अजीतापुर स्थित महक किराना स्टोर से बेसन और मूंगदाल के नमूने लिए गए। कालपी में रामकुमार के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया गया। सभी सात नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *