झांसी। धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी को लेकर हलचल शुरू हो गई है। इस वर्ष बाजार में खरीदारी का रुख अलग-अलग देखने को मिल रहा है। कहीं ग्राहक महंगे सामान और गिफ्टिंग आइटम खरीदने से बच रहे हैं, तो कहीं रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की मांग लगातार बनी हुई है।

सीपरी बाजार स्थित नगरिया रसोई कल्चर के संचालक अमन अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री थोड़ी धीमी है। बाजार की स्थिति सामान्य बनी हुई है। ग्राहक फिलहाल जरूरत के सामान को प्राथमिकता दे रहे हैं और महंगी चीजें खरीदने से बच रहे हैं। गिफ्टिंग आइटम्स की खरीदारी में भी कमी आई है। जहां पहले ग्राहक एक हजार रुपये तक के गिफ्ट खरीदते थे, वहीं अब चार सौ से पांच सौ रुपये की रेंज में सामान पसंद कर रहे हैं। अमन ने बताया कि लोगों की ईएमआई, अन्य खर्चे और निवेश जैसी जिम्मेदारियां भी खरीदारी के बजट को प्रभावित कर सकती हैं।

ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित सेलिब्रेशन सुपर मार्केट के संचालक हरीश पटपटिया ने बताया कि उनके यहां बाजार की स्थिति अच्छी है। भले ही दूसरी चीजों की खरीदारी में कुछ कमी देखने को मिल रही हो, लेकिन रोजमर्रा के जरूरत के सामान की मांग में कोई खास गिरावट नहीं आई है। उनके सुपरमार्केट में प्रतिदिन करीब आठ सौ से एक हजार ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

फोटो

बदलते दौर में घरों को आधुनिक और आकर्षक लुक देने के लिए इंटीरियर डिजाइनिंग और मॉड्यूलर किचन की मांग लगातार बढ़ रही है। झोकन बाग स्थित लिविंग स्पेस स्टूडियो में आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन ब्रांड्स के उत्पादों को उपलब्ध करा रहा है।

स्टूडियो के संचालक दीपांशु यादव ने बताया स्लीक और क्राइसिल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के आधुनिक किचन, स्टाइलिश इंटीरियर और घर की खूबसूरती बढ़ाने वाले उत्पाद मौजूद हैं। इसके साथ ही ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार टूडी एवं थ्रीडी इंटीरियर डिजाइनिंग और डिजाइन प्लान भी तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक काम शुरू होने से पहले ही अपने घर और किचन का प्रस्तावित लुक देख सकते हैं। लिविंग स्पेस स्टूडियो का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक इंटीरियर, मॉड्यूलर किचन और डिजाइनिंग से जुड़े बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *