चिरगांव। गल्ला मंडी में मंगलवार को धान की नीलामी नहीं होने से किसान परेशान हो गए। उन्होंने विरोध में हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। किसानों ने मंडी का गेट बंद कर बाहर धरना भी दिया, जिससे आवागमन बाधित हुआ।

किसानों का आरोप था कि व्यापारी नकद भुगतान पर दो फीसदी की कटौती कर रहे थे। जबकि एसडीएम मनीषा धार्वे ने व्यापारियों को ऐसी किसी भी कटौती के खिलाफ सख्त हिदायत दी थी। एसडीएम की सख्ती के कारण व्यापारियों ने धान की खरीद बंद करने का निर्णय लिया। इसके चलते दिनभर धान से भरे ट्रैक्टर मंडी में खड़े रहे। किसान अपनी उपज बेचने के लिए काफी परेशान होते रहे। नीलामी बंद होने से किसानों में भारी आक्रोश फैल गया।

किसानों ने मंडी का गेट बंद कर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। सड़क पर धरना देने से जाम की स्थिति बन गई थी। बाद में किसानों और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद शाम चार बजे से धान की नीलामी फिर से शुरू कराई गई। इससे मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों को काफी राहत मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *