
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6ae7a0ab890bb06f25041ce0″,”slug”:”water-level-rose-in-the-pahadi-dam-the-sluice-gate-was-opened-jhansi-news-c-420-1-mot1003-14955-2026-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: पहाड़ी बांध में पानी बढ़ा, फाटक खोला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खिलारा। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित बान सुजारा डैम से पहाड़ी बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। बान सुजारा डैम का एक फाटक खुला होने के कारण धसान नदी के रास्ते यह पानी पहाड़ी बांध में पहुंच रहा है। पहाड़ी बांध के गेटमैन करन सिंह यादव ने यह जानकारी दी। पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए शनिवार-रविवार की रात में पहाड़ी बांध का एक फाटक खोल दिया गया। इससे पानी की निकासी की जा रही है। पहाड़ी बांध से छोड़ा गया पानी लहचूरा बांध में भेजा जा रहा है। वर्तमान में एक गेट 35 सेंटीमीटर खुला है। इससे लगभग तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। संवाद